DELHI#*झारखंड़ में रांची सहित अन्य 7 दूरदर्शन केंद्र तथा आकाशवाणी केंद्रों की उन्न्यन की परिकल्पना है:- केंद्रीय मंत्री*
भाजपा के राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने अपने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से राज्यसभा में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से आकाशवाणी और दूरदर्शन के पुनरुद्धार एवं उन्नयन से सम्बंधित जानकारी मांगी।श्री प्रकाश ने जानना चाहा कि भारत सरकार के द्वारा आकाशवाणी और दूरदर्शन के पुनरुद्धार एवं उन्नयन के लिए क्या कदम उठाया जा रहा है इसके जबाब में सूचना और प्रसारण और युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने प्रसार भारती (आकाशवाणी और दूरदर्शन) के प्रसारण अवसंरचना और नेटवर्क विकास (बीआईएनडी) के उन्नयन के लिए प्रसारण अवसंरचना और नेटवर्क विकास नामक केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम को वर्ष 2021-26 की अवधि के लिए 2539.61 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ जारी रखने की मंजूरी दी है।
श्री ठाकुर ने कहा कि प्रसारण अवसंरचना और नेटवर्क विकास स्कीम के तहत परिव्यय का अनुमान ऐसे विभिन्न कार्यकलापों के लिए किया गया है जो निधियों की उपलब्धता और परस्पर प्राथमिकता के आधार पर किए जाते हैं। बीआईएनडी स्कीम के तहत, झारखंड राज्य में डीडीके ( दूरदर्शन) रांची और चाईबासा, डाल्टनगंज, हजारीबाग, रांची, गिरिडीह, पाकुड़, सिमडेगा और कोडरमा में आकाशवाणी स्टेशनों के उन्नयन की परिकल्पना की गई है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ