RANCHI,JHARKHAND#विधानसभा बनाने वाले मजदूरों के लिए विधान भी बनाये सरकार_ विनोद कुमार सिंह

RANCHI,JHARKHAND#विधानसभा बनाने वाले मजदूरों के लिए विधान भी बनाये सरकार_  विनोद कुमार सिंह

केंद्र की सरकार अमीरों की चिंता तो करती है पर मजदूरो के मन की बात समझने में विफल है। श्रम कानूनों को खत्म कर गरीबो की जान की कीमत पर काम लिया जा रहा है। मजदूरों की उपेक्षा सरकारो के लिए घातक साबित होगा उपरोक्त बातें भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह ने झारखंड के निर्माण मजदूरों के राज्य सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता केरूप में सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि आज प्रवासी मज़दूर हो या निर्माण मजदूर हर महीने मौत की खबरें सुर्खियों में है। मजदूरों की रोजगार सुरक्षा और सम्मान के मामले में केंद्र फीसडी साबित हुईं है।

झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के सम्मेलन का विधिवत उदघाटन करते हुए बिहार मजदूर आन्दोलन के नेता आर एन ठाकुर ने कहा की बेरोजगारों की फौज को दंगो के टूल्स के रूप में इस्तेमाल करने की साज़िश की जा रही है। मेहनतकशों की एकता को जाती धर्म के नाम पर विभाजित करने नही दिया जाएगा। संसद और विधान सभा बनाने वाले निर्माण मजदूरों के मन की पीड़ा समझने की कौशिश करें सरकार।।

 सम्मेलन के प्रतिनिधी सत्र का समापन भाषण देते एक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन ने कहा कि मजदूरों को अपनी ताकत का एहसास सरकार को भी कराना होगा।  

मजदूरों की एकता को राजनीतिक निर्णायक एकता के रुप में बढ़ाना होगा तभी सरकार मजदूरों की आवाज़ सुनने के लिए बाध्य होगी।

9 अगस्त को देशव्यापी मजदूर महापड़ाव का आगाज होगा। आज विधायक क्लब धुर्वा रांची में अयोजित निमार्ण मजदुर यूनियन के 5 वां राज्य की अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने किया जिसमे भुवनेश्वर बेदिया, सुभाष मंडल, अमल घोष, भीम साहू, रोजलिन तिर्की ने किया। सम्मेलन की शुरूआत मजदूर आन्दोलन के शहीदों, धनबाद, बालासोर एवं काम 4के दौरान दुघर्टना में मृत मज़दूरों को एक मिनट का मौन श्रृद्धांजलि देकर हुई। सम्मेलन का झंडोतोलन वयो वृद्ध मजदुर नेता एनामुल हक ने किया। सम्मेलन के मसवीदा पर 24 प्रतिनिधियों ने अपना सुझाव और विचार रखे। 


का प्रस्तावित दस्तावेज यूनीयन के महासचीव भुवनेशवर केवट ने पेश किया। 

राज्य सम्मेलन को विरादरना संगठन झामकिस के अध्यक्ष देवकी नंदन बेदिया, आंदोलनकारी पुष्कर महतो, सेख सहदूल, विजय गिरी, आर पी वर्मा, सुखदेव उरांव, काली  मिंज आदि ने संबोधित किया

चुनाव की प्रक्रिया जारी है। 


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ