SUNDERGARH,ODISHA#दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस नेता जहाँगीर हक 420 के आरोप में हुए गिरफ्तार .! नौकरी दिलाने के नाम पर गरीब युवती से वसूल लिए थे एक लाख पांच हजार .!

 SUNDERGARH,ODISHA#दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस नेता जहाँगीर हक 420 के आरोप में हुए गिरफ्तार .!

नौकरी दिलाने के नाम पर गरीब युवती से वसूल लिए थे एक लाख पांच हजार .!

चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत रेलकर्मी सह दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त महासचिव जहाँगीर हक़ को ओडिशा की बंडामुंडा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल बंडामुंडा थाना में एक युवती ने जहाँगीर हक़ पर इंडियन पोस्टल में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 5 हजार रूपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। जाँच के बाद बंडामुंडा पुलिस ने मामला सही पाया। जहाँगीर हक पर पुलिस ने भादवि की धारा 420 और 419 के तहत मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार रात को ही जहाँगीर हक को गिरफ्तार कर लिया गया। बंडामुंडा पुलिस ने इस मामले में गरीब पीडिता की मदद करते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई से घबराये दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस नेता जहाँगीर हक ने शाम होते होते युवती से लिए एक लाख पांच हजार रूपये पुलिस के हवाले कर दिए। पुलिस ने इन पैसों को जब्त कर अभियुक्त से बरामद पैसों की सूची बना डाली और जहाँगीर हक को थाना से ही बेल दे दिया। जहाँगीर हक़ के इस मामले को लेकर पुरे चक्रधरपुर रेल मंडल में अब चर्चा का बाज़ार गर्म है।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ