ROURKELA,ODISHA#नितेश ने नवीन पटनायक से स्लम क्षेत्रों को आदर्श स्मार्ट कॉलोनियों में बदलने का अनुरोध किया.!
राउरकेला, ओडिशा।ओडिशा के राउरकेला से सामाजिक कार्यकर्ता और सुपर 20 सामाजिक संगठन के अध्यक्ष नितेश कुमार ने "स्लम क्षेत्रों को आदर्श स्मार्ट कॉलोनियों में बदलने का अनुरोध पत्र:, " राउरकेला नगर निगम में राउरकेला स्मार्ट सिटी और राउरकेला स्टील टाउनशिपदोनों का विलय का अनुरोध " विषय के साथ बुधवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को अनुरोध पत्र लिखा, नितेश कुमार ने विभिन्न विकाशशील कार्यों के लिए श्री पटनायक को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें लगता है कि विकास कार्यों में तेजी लाने की भी आवश्यकता है। नितेश कुमार ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को उनकी महान जापान यात्रा के बाद ओडिशा राज्य में प्रमुख भावी परियोजनाओं के लिए बधाई दी। और उन्होंने श्री पटनायक को पहली डिजिटल कैबिनेट बैठक के लिए बधाई भी दी।
नितेश ने एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते आगे अपील की और कहा कि वह सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए झुग्गी क्षेत्रों में जाते हैं और कई बार उन्हें लिखते भी हैं, उन्हें लगता है कि झुग्गीवासियों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए और स्लम क्षेत्रों को आदर्श स्मार्ट कॉलोनियों में बदलने की आवश्यकता है। नितेश ने कहा, "सकारात्मक सोच, विभिन्न सामाजिक विषयों जैसे कानून का ज्ञान, झुग्गी बस्तियों के लोगों में अपराध मुक्त समाज बनाने में लोगों की भागीदारी पर जोर दिया जाना चाहिए और इसलिए इस दिशा में आदर्श कॉलोनियों का निर्माण कर काम किया जाना चाहिए।" । यह हमारे शहर और राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।"
नितेश ने अपील की कि राउरकेला स्मार्ट सिटी की परिधि और स्मार्ट सिटी की परिधि से सटे स्लम क्षेत्रों को आदर्श स्मार्ट कॉलोनियों में बदलने का कार्य होना चाहिए। उनका कहना है कि इस दिशा में काम करने से हमारे ओडिशा की छवि देश-विदेश में और भी खूबसूरत बनेगी और ओडिशा विकास की दिशा में मजबूत बनेगा, जिसकी मिसाल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश की जा सकती है.
पत्र में आगे कहा गया है कि राउरकेला स्मार्ट सिटी की परिधि का आकार फिर से निर्धारित किया जाना चाहिए और स्मार्ट सिटी राउरकेला की परिधि से सटे क्षेत्रों को भी इसके दायरे में लिया जाना चाहिए ताकि विकास की दिशा में काम तेजी से हो और राउरकेला को एक नया आयाम और ऊंचाई मिले ।
नितेश को उम्मीद है कि राउरकेला स्मार्ट सिटी और राउरकेला स्टील टाउनशिप दोनों के राउरकेला नगर निगम में विलय से विकास की गति तेज हो सकती है इसलिए नितेश कुमार द्वारा उनके अनुरोधों पर विचार करने का प्रार्थना किया गया।
Report By Rajiv Kushwaha (Rourkela, Odisha)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ