RANCHI,JHARKHAND#*प्रेरणा स्रोत के रूप में युगों - युगों तक याद किए जाएंगे टाईगर जगरनाथ महतो : झामुमो*

RANCHI,JHARKHAND#*प्रेरणा स्रोत के रूप में  युगों - युगों तक याद किए जाएंगे टाईगर जगरनाथ महतो  :  झामुमो* 

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय समिति के आदेशानुसार झामुमो राँची जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता में रातु रोड स्थित होटल कृष्णा इन में किया गया। संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया। 

                  बैठक में निर्णय लिया गया कि राँची जिला से इस सत्र में 5 लाख सदस्य बनाए जाऐंगे।  सभी वर्ग संगठन की जिला एवं महानगर के गठन हेतु अनुशंसा केन्द्रीय समिति को भेजा जाएगा। बैठक में अपने बीच से खोए पार्टी के कदावर नेता, झारखण्ड आन्दोलनकारी,  डुमरी के पार्टी   विधायक सह झारखण्ड सरकार में मुखर शिक्षा मंत्री झारखणडियों के प्रेरणास्रोत, झारखण्ड के टाईगर  जगरनाथ महतो को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। सभी ने कहा कि टाईगर हमेशा जिंदा था, जिंदा है और जिन्दा रहेंगा।  कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि जगरनाथ महतो युगों-युगों तक तमाम झारखणडियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। 

             बैठक में झामुमो की केन्द्रीय सदस्य सह राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी,  केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, पवन जेडिया, अन्तु तिर्की, पूर्व केन्द्रीय सदस्य श्री नवीन चंचल, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री रामशरण विश्वकर्मा,  झामुमो जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, जनक नायक, बीरू साहु, कलाम आजाद,  रामानंद बेदिया, संगठन सचिव श्री लालज कुमार नाथ शाहदेव, संयुक्त सचिव श्री विक्की यादव, विजय आनंद नायक, सुजीत उपाध्याय,पूर्व महानगर सचिव श्री अरुण वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष   आफताब आलम, विक्रम सिंह, मृत्युन्जय सिंह,  अरविंद सिंह देवल उर्फ बटर सिंह, सौम्वित माजी, सुजीत कुजूर, शिवनन्दन मिश्रा, आशुतोष वर्मा, परवेज आलम गुड्डू, कैथरीना तिर्की, मुन्ना यादव, जावेद अख्तर अन्सारी, भुनेश्वर साहू, विनोद तिर्की, बेलाल अंसारी, बलराम महतो (राधिका), अनिल पासवान, नरेश यादव, हलधर महतो, मो असलम, कयूम अंसारी, राजेश सिंह, सहाबुद्दीन, सोनू मुंडा, कुदरत अंसारी, अख्तर मंसूरी, राखी देवी, सुकरमणि देवी, वसीम, पप्पू, राजेश सिंह, सजाद अंसारी, वसीम राबिया खान, रवि कुमार, राकेश वर्मा, आसिफ, सबिबुल रहमान,  कलाम अंसारी, गोपाल पांडे, अवधेश यादव, संदीप मंडल, सुभाष चन्द्र प्रसाद, रंजीत रजक, नागेन्द्र सिंह, अजय मिंज,  अनमोल एक्का,  रंथु उरांव,  विनोद मुण्डा आदि शामिल थे।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ