JHARKHAND#*कांग्रेस प्रभारी बताएं,पार्टी के मंत्रियों पर यूटर्न बयान के पीछे क्या समझौते हुए.......दीपक प्रकाश*

 JHARKHAND#*कांग्रेस प्रभारी बताएं,पार्टी के मंत्रियों पर  यूटर्न बयान के पीछे क्या समझौते हुए.......दीपक प्रकाश*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को उनके ही बयान को लेकर कटघरे में खड़ा किया।

श्री प्रकाश ने कहा कि दो दिन पहले राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी के मंत्रियों को विफल बताने वाले कांग्रेस प्रभारी के बयान में यूटर्न  क्यों आ गया।

उन्होंने कहा कि आखिर दो दिनों में मंत्रियों ने राज्य हित में कौन से ऐतिहासिक कार्य कर दिए जिसके कारण प्रभारी जी की नजरों में वे योग्य और काबिल हो गए। और उनके नही बदले जाने की बात अविनाश पांडेय जी ने कर दी।

उन्होंने कहा कि   कांग्रेस प्रभारी जी का आखिर मंत्रियों के साथ  क्या आंतरिक समझौता हुआ  यह उन्हें सार्वजनिक तौर पर बताना चाहिए।

श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार की तानाशाही में राज्य सरकार के मंत्रियों के खिलाफ बयान देना कांग्रेस प्रभारी को महंगा पड़ा।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में सहभागी भी और समर्थन में आंदोलन भी करती है। इसलिए बयानो के द्वारा जनता की नजरों में अच्छा बनने की कोशिश कांग्रेस पार्टी को नही करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ