DUMKA,JHARKHAND#*प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय सरैयाहाट के भवन निर्माण एवं पढ़ाई के लिए भिक्षाठन सत्याग्रह चलाया गया*।
सरैयाहाट दुमकाआज मंगलवार को छात्र चेतना संगठन प्रखंड इकाई सरैयाहाट के द्वारा प्रखंड कार्यसमिति सदस्य मार्टिन मरांडी के नेतृत्व में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के भवन नव निर्माण एवं समुचित पढ़ाई हेतु भीक्षाठन सत्याग्रह चलाया गया।
भीक्षाठन सत्याग्रह सरैयाहाट चौक परिसर के सभी दुकानों में चलाया। जो कि भीक्षाठन सहयोग राशि:- 1715 रुपया एकत्रित हुआ है।जिसे जिला उपायुक्त को भेजा जाएगा।
भीक्षाठन सत्याग्रह कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छात्र चेतना संगठन के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह जिला कार्यसमिति सदस्य जयकांत यादव ने बताया कि छात्राओ के पठन-पाठन के लिए प्रखंड में मात्र एक कन्या उच्च विद्यालय है जहां करीबन 300 बच्चों का नामांकन है। पूर्व में भी संगठन के द्वारा 03/08/22 को झारखंड सरकार को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया था एवं दिनांक 06/12/22 को भी विद्यालय के समीप विरोध जताया गया था लेकिन अभी तक सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रहा है। जयकांत यादव ने बताया कि आज उसी कड़ी में विद्यालय की भवन नव निर्माण एवं समुचित पठन-पाठन के लिए भीक्षाठन किया गया है। भीक्षाठन सहयोग राशि प्रखंड विकास पदाधिकारी सरैयाहाट के द्वारा जिला उपायुक्त दुमका को भेजना था जो कि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सहयोग राशि लेने से इंकार कर दिया।प्रखंड उपाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि जो सहयोग राशि एकत्रित हुआ है उसे स्वयं जिला उपायुक्त से मिलकर भवन के नव निर्माण हेतु सौंपा जाएगा उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय फिलहाल बाबूडीह उर्दू विद्यालय में शिफ्ट किया गया है लेकिन वहां की भी स्थिति दैनिय है बच्चों को वहां बैठने की भी व्यवस्था नहीं है,ना ही शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था है।
प्रखंड कार्यसमिति सदस्य विकास कुमार ने कहा कि यह प्रखंड वासियों के लिए दुर्भाग्य है की शिक्षा व्यवस्था के लिए भी हम युवाओं को भीक्षा मांगना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है *"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ"* लेकिन आज या एक नारा बनकर रह गया है।
समाजसेवी रमेश यादव ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें नहीं तो युवाओं को अब रोड पर उतरने पर मजबूर ना करें प्रखंड के युवा अब जग चुका है।
भीक्षाठन सत्याग्रह में मुख्य रूप से उपस्थित:- जनजाति जिला प्रमुख रसीकलाल मरांडी, आशीष कुमार, बेंजामिन सोरेन,राजु सोरेन, छोटु सोरेन, बिमल सोरेन, विश्वजीत कुमार,उत्तम कुमार, दानियल सोरेन,अक्षय यादव, छोटु यादव,गुलशन कुमार आदि सहित दर्जनों सीसीएस योद्धा उपस्थित था।Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ