RANCHI,JHARKHAND#*झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है:- दीपक प्रकाश* *भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होने का मतलब भारत का मजबूत होना है*

 RANCHI,JHARKHAND#*झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है:- दीपक प्रकाश*

 *भारतीय जनता पार्टी का मजबूत होने का मतलब भारत का मजबूत होना है*

     भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पार्टी विथ डिफरेंस,कार्यकर्ता विथ डिफरेंस और गवर्नमेंट विथ डिफरेंस है। पार्टी के कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करते है।आज भारतीय सेना में तीन दशक से अधिक समय तक सेवा दे चुके कर्नल बीके सिंह अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए यह इस नए साल में पार्टी के लिए यह शुभ संकेत है की झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है। दिल्ली मे मोदी जी के नेतृत्व में तथा झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनना तय है। ये बातें भाजपा प्रदेश सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। 

     श्री प्रकाश ने कर्नल बीके सिंह औऱ उनके सैकड़ों समर्थकों का पार्टी में  स्वागत करते हुए  कहा कि सेना में सेवा दे चुके बीके सिंह का पार्टी में स्वागत है. कर्नल सिंह  36 सालों तक सीमा पर एक सैनिक के तौर पर देश की रक्षा एवम सेवा की अब भाजपा में आकर वे देश की आम जनता की सेवा करेंगे। उनके पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

        श्री प्रकाश ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आने से राज्य में केंद्र की योजनाओं के प्रचार प्रसार में भी मदद मिलेगी।अगले वर्ष लोकसभा के चुनाव होंगे। पार्टी को भरोसा है कि इस चुनाव में यहां सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल होगी. 

       राज्य सरकार पर हमला करते हुए श्री प्रकाश ने कहा कि  राज्य की महागठबंधन सरकार में शामिल सभी दल परिवारवाद से घिरे हुए है ।इस दलों ने राज्य में अराजकता की स्थिति बना दी है।  ये राजनीति अपने परिवार के लिए करते है। इन दलों के नेताओं के पिता से लेकर नाती पोता तक विधायक और सांसद बनते है। देश मे भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जहां परिवावाद नही मिलता है। उन्होंने भाजपा को और दलों से भिन्न बताते हुए कहा की पार्टी के कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करते है। कोरोना काल मे जहाँ अन्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता घर मे घुस गए थे वही भाजपा के कार्यकर्ता लोगों की सेवा करते हुए दिखते थे। 

       उन्होंने मोदी सरकार की सात साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि इन सात सालों में भाजपा के किसी मंत्री या सांसद पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा जबकि पूर्व की सरकार के लगभग सभी मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

       उन्होंने राज्य की कार्यकर्ताओ से आह्वान करते हुए कहा कि इस भ्रष्ट हेमंत सोरेन सरकार को  जनता के सहयोग से उखाड़ फेंका जायेगा। 

*पार्टी में सदस्यता दिलायी प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने*

    पार्टी में बीके सिंह तथा उनके साथ आये सभी साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलायी प्रदेश के महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने,कार्यक्रम का संचालन किया प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह तथा धन्यबाद ज्ञापन ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने किया। 

*मोदी जी सिर्फ देश के लिए सोचते है और काम करते है:- कर्नल बीके सिंह*

     सभा को सम्बोधित करते हुए कर्नल बीके सिंह ने  भाजपा परिवार का सदस्य बनने पर खुशी जताते हुए कहा कि 36 साल तक एक सिपाही के रुप मे काम किया अब भाजपा का सिपाही बनकर 24×7 जनसेवा के लिए काम करूंगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी दुनियां के ऐसे प्रधानमंत्री है जो सिर्फ और सिर्फ देश की तरक्की के बारे में सोचते है। देश की 140 करोड़ जनता कैसे खुशहाल रहे इसके लिए वो हमेशा चिंतित रहते है।  भाजपा में परिवारवाद और दूसरी समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।

*ये पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रहे*

      कर्नल बीके सिंह,एस के सिन्हा, केडी शर्मा,हरीश तिवारी,संजीव सिंह,अभय कुमार,अनिल शर्मा,आरा सिंह, उषा शर्मा,गायत्री जी,रेणु सिंह, सहित अन्य।

मिलन समारोह में प्रदेश के महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश मंत्री गुड्डू सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह,ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ,अभिषेक सिंह,विनय जायसवाल,राम कुमार पाहन, आरती कुजूर,जीतू चरण राम,सूरज शाहदेव,सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ