RANCHI,JHARKHAND#हलाल अर्थव्यवस्था सम्पूर्ण भारत के लिए संकटकारि - स्वामी सीताराम शरण जी महाराज..!

 RANCHI,JHARKHAND#हलाल अर्थव्यवस्था सम्पूर्ण भारत के लिए संकटकारि - स्वामी सीताराम शरण जी महाराज..!

रांची - राष्ट्र बचाओ आंदोलन की योजना बैठक एल पी पब्लिक स्कूल किशोरगंज रांची में हुई जिसमें राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सीताराम शरण जी महाराज, चित्रकूटधाम मुख्य रूप से उपस्थित थे । कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा - एक जनवरी हिंदुओ के लिए नया वर्ष नहीं है नया वर्ष होली के बाद चैत्र में नववर्ष प्रतिपदा को होता है।आज भारत मे सविधान नही बहुविधान चल रहा है।भारत स्वतंत्र होने के पश्चात भारतीय संस्कृति के अनुकूल संविधान होना चाहिए जबकि दो सौ बाइस काले कानून अंग्रेज के समय से चला आ रहा आज भी लागू है।हिन्दू मठ मंदिर पर 30 प्रकार के कानून लगे हैं जबकि मस्जिद और चर्च आज भी उस कानून से मुक्त है कांग्रेस के कार्यकाल में हिंदुओ को कानून के द्वारा भी छला गया है।वफ्फ बोर्ड को कानून के द्वारा भारत मे इस्लाम अर्थव्यवस्था को मजबूत किया गया । जबकि हिन्दु ,जैन बौद्ध के लिए कोई बोर्ड नही बना।हलाल अर्थव्यवस्था सम्पूर्ण भारत के लिए संकटकारी है।हलाल सर्टिफिकेट वाली वस्तु हिंदुओ को नही खरीदना चाहिए।

हलाल संकल्पना के आधार पर अल्पसंख्यको द्वारा भारतीय व्यापार को हड़पना इस्लामीकरण का षडयंत्र है।पूरे विश्व मे हलाल अर्थव्यवस्था सम्पूर्ण रूप से इस्लामी धार्मिक संस्थाओं द्वारा संचालित की जा रही है। इस व्यवस्था पर किसी भी देश की सरकार का किसी प्रकार का नियंत्रण नही है।इस व्यवस्था में प्राप्त धन का उपयोग किसलिए किया जा रहा है यह भी संदेह के घेरे में है।हलाल अर्थव्यवस्था और जेहादी आतंकवाद का सम्बंध जोड़ा जा रहा है।हलाल प्रमाण पत्र देने वाली सभी संस्थाओं की सीबीआई जांच कर हलाल सर्टिफिकेट को समाप्त करना चाहिए सरकार को।देश धर्म के मूल पर आघात करनेवाला लव जिहाद बल पूर्वक हो रहा धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।धर्म परिवर्तन द्वारा भारत को पूर्व का रोम व मुगलस्थान बनाने का षडयंत्र चल रहा है।इसलिए देश मे बहुविधान नही सविधान चाहिए।

     राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा झारखंड प्रदेश के हर जिले को मजबूत करते हुवे हर जिले में राष्ट्र बचाओ उद्बोधन कार्यक्रम किया जायेगा।28,29,30,जनवरी को तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।एवं बहुत जल्द रांची में अश्विनी उपाध्याय जी का उद्बोधन कार्यक्रम होगा।राष्ट्र बचाओ आंदोलन के प्रदेश निर्णायक मंडल के सदस्य जितेंद्र पाठक जी ने कहा संगठन में शक्ति है संघे शक्ति कलियुगे।हर घर मे जागृति लाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी के इंद्रदेव लाल ,महावीर सिंह रांची जिला समिति से नम्रता सोनी सूरज तिवारी रूपाय बनर्जी एवं ओरमांझी से सोहनलाल महतो विशेष रूप से उपस्थित थे।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ