RANCHI,JHARKHAND#अब 60 वर्षो तक स्थाई होगें रसोईयाकर्मी ,शिक्षा मंत्री से रसोईया संघों की वार्ता सफल
झारखंड के विद्यालयों में कार्यरत रसोइया संघों की के प्रतिनिनिधि मंडल आज माननीय शिक्षा मंत्री श्री जगरन्नाथ महतो से मिलकर वार्ता किया। डेढ़ घंटे तक चली वार्ता में माननीय शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य के रसोइया कर्मीयों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसला लिया जो नियमावली के बाद पूरे राज्य में लागू होगा। रसोईया संघों की वार्ता कराने में गिरीडीह के विधायक सुदीव्य कुमार सोनू जी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज मंत्री जी के साथ झारखंड राज्य विद्यालय रसोईया संघों की हुई सकात्मक वार्ता हुई में माननीय मंत्री ने राज्य के रसोईया की सेवा 60 वर्ष तक करने, महंगाई के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय में बढ़ोतरी करने , खाना पकाने के दौरान दुर्घटना की शिकार रसोइयाकर्मियों को दुर्घटना बीमा योजना से लाभान्वित करने, राज्य के रसोइया कर्मीयों को अब 10 महिने के बजाए अब 12 महिने का मानदेय भुगतान किया जाएगा। साथ ही 60 वर्ष के बाद सेवानिवृत के पश्चात स्वतः सर्वजन पेंशन योजना का लाभ दिए जाने का निर्णय हुआ।
जिसका नियमावली तैयार कर बजट सत्र के बाद 2023 से लागू होगा। रसोईया संघों के प्रतिनियों की और से झारखंड प्रदेश रसोइया संघ की महा सचिव गीता मंडल अध्यक्ष अनिता देवी , कल्पना महारानी, रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष संघ के ओर से अजीत प्रमाणिक, देवकी देवी आशा, दत्ता , वार्ता में ऐक्टू प्रदेष महासचिव शुभेंदु सेन सचिव भुवनेश्वर केवट संघ के सचिव मनोज कुशवाहा भुंडा वासके, एवं प्रेमचंद विश्वकर्मा संगठन सचिव रविन्द्र भुईयां,, कंचन देवी, चिंता देवी, मुन्नी देवी,मिनू देवी आदी मुख्य रूप से शामिल थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ