RANCHI,JHARKHAND#आज दिनांक 3 दिसंबर 2022 दिन शनिवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची जिला द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की 129 वी जयंती जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनाया गया।
कार्यक्रम डोरंडा रांची स्तिथ राजेंद्र चौक पर राजेंद्र प्रसाद के मूर्ति स्थल पर किया गया।
प्रदेश महामंत्री निकेश लाल प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मल्लिक कांग्रेस नेता विनय सिन्हा दीपू मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सुबह 9:30 बजे डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं संध्या 4:00 से प्रतिमा स्थल के चारों ओर दीप प्रज्वलन कर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एक शाम देश के नाम का आयोजन किया गया
साथ ही चित्रांश परिवार के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मान दिया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला इकाई से राकेश दास, बलिराम लाल कर्ण ,पंकज कुमार सिन्हा, अमित श्रीवास्तव, ज्योति सिन्हा ,पल्लवी राज ,शिल्पी शालिनी, निकेश कुमार, रामबाबू प्रसाद, शंभू प्रसाद, रोहित कुमार अमित सिन्हा प्रकाश अंबसटा अन्य लोग उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ