GORAKHPUR,UP#एमएसआई इण्टर कालेज में जलसा-ए-सीरतुन्नबी व दीनी तालीमी नुमाइश।

 GORAKHPUR,UP#एमएसआई इण्टर कालेज में जलसा-ए-सीरतुन्नबी व दीनी तालीमी नुमाइश। 

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। 

एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर का वार्षिक जलसा-ए-सीरतुन्नबी एक, दो, तीन व चार दिसंबर को कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान दीनी तालीमी नुमाइश ( धार्मिक शिक्षा प्रदर्शनी ) भी लगाई जाएगी। जलसे में प्रदेश स्तर के विद्यालयों, मदरसों एवं स्थानीय प्राइमरी विद्यालय एवं मकतब के विद्यार्थियों के बीच किरात, नात, भाषण, पेंटिंग, वाद-विवाद, विज्ञान क्विज के मुकाबले होंगे। चार दिसंबर को विजयी विद्यार्थियों में इनाम वितरित किए जाएंगे। 

यह जानकारी कालेज के प्रधानाचार्य व जलसे के संयोजक जफर अहमद खां एवं सह संयोजक रिजवानुल हक ने दी।प्रधानाचार्य ने बताया कि जलसे में मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, बाराबंकी, बस्ती, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, प्रयागराज समेत 25 से ज्यादा जिलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। एक दिसंबर को शाम 5:30 बजे जलसा-ए-सीरतुन्नबी व दीनी तालीमी नुमाइश का उद्घाटन होगा।दो दिसंबर को मकतब व प्राइमरी ग्रुप (स्थानीय स्तर) और सान्वी व जूनियर ग्रुप का मुकाबला होगा। सुबह आठ व नौ बजे किरात (कुरआन पाठ) का मुकाबला होगा। सुबह 10 व 11 बजे भाषण प्रतियोगिता होगी। दोपहर 1:30 व 2:30 बजे इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता होगी। शाम 5:30 व सात बजे नातिया मुकाबला होगा। तीन दिसंबर शनिवार को प्रदेश स्तर पर मदारिसे अरबिया ग्रुप का मुकाबला होगा। सुबह आठ बजे किरात ( कुरआन पाठ) का मुकाबला होगा। सुबह नौ बजे भाषण प्रतियोगिता होगी। दोपहर 1:30 व 2:30 बजे इस्लामिक क्विज प्रतियोगिता होगी। शाम 5:30 व सात बजे नातिया मुकाबला होगा। इसी दिन स्कूल और कॉलेज ग्रुप के प्रदेश स्तर के मुकाबले होंगे। चार दिसंबर रविवार को स्कूल और कॉलेज ग्रुप का मुकाबला होगा। सुबह आठ बजे किरात (कुरआन पाठ) का मुकाबला होगा। सुबह नौ बजे पेंटिंग और विज्ञान क्विज प्रतियोगिता होगी। सुबह 10 बजे 'ऑनलाइन शिक्षा-समय की आवश्यकता' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2 बजे विज्ञान क्विज प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2:30 बजे भाषण प्रतियोगिता होगी।


Report By Seraj Ahmad Quraishi (Gorakhpur, Uttar Pradesh)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ