RANCHI,JHARKHAND#रांची पुलिस ने देसी पिस्टल, जिंदा गोली एवं लुट गए रुपए के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार.।
रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को 2 सितंबर 2022 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल ने अभियुक्त रोहित कुमार सिन्हा उर्फ सूक्का को सुखदेव नगर थाना के पहाड़ी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया, उसके पास से पुलिस को दो राउंड 7.65mm का जिंदा गोली बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह आपने दो सहयोगी हर्ष शर्मा और मोनू कुमार वर्मा के साथ मिलकर 1 सितंबर को दलादली के पास खुली लूट की घटना को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त रोहित कुमार की निशानदेही पर अभियुक्त हर्ष शर्मा और मोनू कुमार वर्मा को एक लोडेड देशी पिस्टल, एवं लूटे गए रुपए तथा लूट में प्रयुक्त गाड़ी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों अपराधियों द्वारा रांची के आभूषण दुकान में लूट की योजना बनाई जा रही थी। आपको बता दें कि हर्ष शर्मा सुखदेव नगर थाना से आर्म्स एक्ट में नवंबर 2021 में जल गया है तथा रोहित राज रोहित कुमार सिन्हा उर्फ सुक्का डेली मार्केट थाना कांड एवं अरगोड़ा थाना कांड में जेल जा चुका है।
Report By Devanand Sinha (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ