PRAYAGRAJ,UP#अल्पसंख्यक कांग्रेस बिल्किस बानो के दोषियों की रिहाई निरस्त करके उन्हें दुबारा जेल भेजने के लिए 22 से 28 अगस्त तक न्याय अभियान चलायेगी।

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।

 अल्पसंख्यक कांग्रेस बिल्किस बानो के दोषियों की रिहाई निरस्त करके उन्हें दुबारा जेल भेजने के लिए 22 से 28 अगस्त तक न्याय अभियान चलायेगी। प्रेस कांफ्रेस में अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अरशद अली ने बताया कि एक हफ़्ते तक चलने वाले इस अभियान में महिला कॉलेजों और मोहल्लों में हस्ताक्षर अभियान, फेसबुक लाईव, जन सम्पर्क और कैंडल मार्च आयोजित होगा। 

अरशद ने कहा कि 2008 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट की जज यूडी साल्वी ने अपने फैसले में बिल्किस के बयानों को निर्भिक्ता भरा बताया था जिससे अपराधियों की सज़ा सुनिश्चित हो पायी थी। अगर गुजरात सरकार द्वारा बिल्किस के दोषियों की रिहाई पर सर्वोच्च न्यायालय चुप रहा तो भविष्य में कोई भी बलात्कार पीड़िता सरकारी संरक्षण प्राप्त अपराधियों से न्याय पाने के लिए साहस नहीं दिखा पाएगी। 

इस मौके पर पीसीसी सदस्य तस्लीम उद्दीन ने कहा कि बिल्किस बानो के न्याय के लिए कांग्रेस संकल्पबद्ध है जबकि सपा और बसपा जैसी पार्टियां बिल्किस के मुद्दे पर एक बयान तक जारी नहीं करतीं। जिससे साबित होता है कि उन्हें मुसलमानों से सिर्फ़ वोट चाहिए। उनके साथ हो रहे अन्याय से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष आफताब कुरेशी, मुस्तकीन कुरैशी,महासचिव जाकिर हुसैन, महफुज अहमह, तालिब अहमद, अरमान कुरैशी जाहिद नेता, आदि मौजूद थे।


Report By Salman Ahmed (Prayagraj, Uttar Pradesh)

By Madhu Sinha