RANCHI,JHARKHAND#*विनीत कुमार को गढ़वा जिला का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।*
रांची- झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार द्वारा संगठन विस्तार करते हुए गढ़वा जिला काण्डी गांव के निवासी विनीत कुमार को गढ़वा जिला का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रंजन कुमार ने कहा कि राज्य में राजद को मजबूत एवं धारदार बनाने में युवा राजद पूरे प्रदेश में लगातार सदस्यता अभियान चलाकर संगठन में नएं-नएं सदस्यों के जोड़ने एवं संगठन विस्तार करने का काम कर रहा है।आज इसी क्रम में गढ़वा जिला अध्यक्ष को मनोनीत किया गया।आज के कार्यक्रम में मुख्यत प्रदेश राजद उपाध्यक्ष ई० श्यामदास सिंह, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, डॉ मनोज,संतोष राम,अंजल किशोर समेत कई राजद नेता शामिल रहें।उपरोक्त जानकारी युवा राजद झारखंड प्रदेश प्रवक्ता मंतोष यादव ने दी।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ