DUMKA,JHARKHAND#*+2 जिला स्कूल दुमका में सफलतापूर्वक संपन्न हुई विभागीय परीक्षा*
*परीक्षा के उपरांत किया गया वृक्षारोपण*
29 जुलाई को राजपत्रित पदाधिकारियों की प्रथम अर्धवार्षिक विभागीय परीक्षा 2022 तथा अराजपत्रित कर्मचारियों की प्रथम अर्धवार्षिक जनजातीय भाषा की परीक्षा 2022 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत परीक्षा केंद्र +2 जिला स्कूल, दुमका में जुगनू मिंज, उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, संथाल परगना क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दुमका के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
इस दौरान उप परिवहन पदाधिकारी सह सचिव ने विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, दुमका के पदाधिकारियों/कर्मियों से पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह,राज्य कर पदाधिकारी, अन्वेषण ब्यूरो कृष्णानंद महतो, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी सौरभ कुमार तिवारी, शिक्षक दिलीप झा, विजय दुबे, महेंद्र राजहंस, रूपेश झा, विद्यासुन्दर नंदी, मुदस्सर सुल्तान आदि शामिल हुए।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ