RANCHI,JHARKHAND#*मांडर विधानसभा उपचुनाव में जनता एवं महागठबंधन के विकास कार्यों की जीत और अहंकार, केन्द्रीय एजेंसियों का दूरूपयोग एवं औवेसी के साथ गुप्त गठबंधन की हार है- मंतोष यादव*

RANCHI,JHARKHAND#*मांडर विधानसभा उपचुनाव में जनता एवं महागठबंधन के विकास कार्यों की जीत और अहंकार, केन्द्रीय एजेंसियों का दूरूपयोग एवं औवेसी के साथ गुप्त गठबंधन की हार है- मंतोष यादव*

रांची - झारखंड प्रदेश युवा  राष्ट्रीय जनता दल प्रवक्ता मंतोष यादव ने महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की के जीत पर बधाई दी साथ में मांडर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा मांडर विधानसभा उपचुनाव की जीत माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का कुशल नेतृत्व में महागठबंधन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर जनता की मुहर हैं।यह जीत जनता की जीत है‌।यह जीत सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की जीत है‌।

श्री यादव आगे कहा 2019 विधानसभा चुनाव में जीत के बाद  दुमका,बेरमो, मधुपुर और मांडर इन चारों उपचुनावों के परिणाम महागठबंधन पर विश्वास का मुहर है। 2019 झारखंड विधानसभा चुनावों के परिणाम उसके बाद हुए दुमका, बेरमो, मधुपुर और अब मांडर विधानसभा उपचुनाव के परिणामों में जनता ने भाजपा को आइना दिखाने का काम किया है।

श्री यादव ने आगे कहा की भाजपा का हार का मतलब भाजपा गठबंधन के साथ - साथ ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, अहंकार, बेशूमार धन और भाजपा - औवेसी की गुप्त गठबंधन की हार हैं‌।श्री यादव ने कहा कि जनता ने भाजपा को साफ संदेश दिया है कि अहंकार, बेशूमार धन, केंद्रीय एजेंसियों का दूरूपयोग कर महागठबंधन सरकार को अस्थिर करने का प्रयास बंद कर जनता के लिए संघर्ष करें ना कि शॉर्टकट में सत्ता हथियाने का प्रयास करें।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ