DUMKA,JHARKHAND#*शादी समारोह से लौट रहे मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त* *सात लोग घायल धमना कुंडा गांव के समीप हुई घटना*

 DUMKA,JHARKHAND#*शादी समारोह से लौट रहे मैजिक वाहन दुर्घटनाग्रस्त*

*सात लोग घायल धमना कुंडा गांव के समीप हुई घटना* 

 हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा देवघर मुख्य मार्ग पर धमना कुंडा गांव के समीप शुक्रवार को एक मैजिक वाहन  दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए। 

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को मिलते ही स्थानीय लोगों ने घटना कि जानकारी हँसडीहा थाना को दी और पहल कर सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेजा। 

मिली जानकारी के अनुसार मैजिक सवार लोग गोड्डा जिले का बताया जा रहा है। 

जो पौड़ेयाहाट थाना क्षेत्र के तरखुटा गाँव से लड़की पक्ष को लेकर  शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए देवघर थे,

देवघर से शादी समारोह में शामिल होकर  लौटने क्रम में  धमना कुंडा गांव के समीप पहुंचने पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई।

घटना कि सुचना हँसडीहा थाना को मिलते ही राजेश पासवान  सभी घायलों से   सरैयाहाट सामुदायिक स्वस्थ केंद्र पहुँच सभी का जायजा लिया.और दुर्घटना ग्रस्त मैजिक वाहन को जप्त कर थाना लेकर आये।

दुर्घटना में घायल

1 कल्याणी देवी, पति छोटन सिंह,

2 नुनी देवी, पति स्व. इनो सिंह

3 रौशन सिंह, पिता गरमोहन सिंह.

4 बद्री प्र. सिंह पिता कमल प्र. सिंह

5 रंजीत सिंह पिता बिपिन सिंह

6 नंदन सिंह पिता राजू सिंह

7 खुशबु कुमारी पिता नकुल सिंह.




Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ