RANCHI, JHARKHAND#कंगन ज्वेलर्स दुकान में हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधियों को किया गिरफ्तार...!!

 RANCHI, JHARKHAND#कंगन ज्वेलर्स दुकान में हुए लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, चार अपराधियों को किया गिरफ्तार...!!

 रांची के लालपुर थाना अंतर्गत 5 मई को समय करीब दोपहर 2:00 बजे कंगन ज्वेलर्स दुकान में अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर की मॉनिटरिंग में पुलिस उपाधीक्षक नगर रांची के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। गठित एसआईटी द्वारा चार अलग अलग टीम बनाकर रांची जिला अंतर्गत कई क्षेत्रों, राज्य के कई शहरों में एवं पड़ोसी राज्यों में छापामारी की गई। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इस कांड में संलिप्त एवं घटना को अंजाम देने वाले चार अपराधियों सौरभ कुमार उर्फ छोटू उर्फ शेखर उर्फ सौरभ राय, बासुदेव साह उर्फ बासु, रुपेश विश्वकर्मा उर्फ पंकज उर्फ रूपेश कुमार, आशुतोष राय को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है, एवं उसकी निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त हथियार, गोली एवं मोटरसाइकिल तथा लुटे हुए जेवर को बरामद किया है। शेष एक अभियुक्त दिनेश कुमार की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी कर रही है।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ