RANCHI, JHARKHAND#आज 10/05/2022 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के कार्यालय सभागार में श्री अनीश गुप्ता पुलिस उपमहानिरीक्षक द० छो० क्षेत्र, रांची के अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को निष्पक्ष व भय मुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

रांची।आज दिनांक 10/05/2022 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के कार्यालय सभागार में श्री अनीश गुप्ता पुलिस उपमहानिरीक्षक द० छो० क्षेत्र, रांची के अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को निष्पक्ष व भय मुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु सीआरपीएफ, एसएसबी, वन विभाग, उत्पाद विभाग, रांची नगर निगम, गृह रक्षा वाहिनी के साथ समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

उक्त बैठक में मतदान केंद्रों पर बलों की प्रतिनियुक्ति, फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में उत्पाद विभाग में कार्यरत उत्पाद उपनिरीक्षक, उत्पाद स०अ०नि०, उत्पाद सिपाही, रांची नगर निगम में कार्यरत क्षेत्रीय प्रवर्तन पदाधिकारी, तथा वन विभाग में कार्यरत वनरक्षी की प्रतिनियुक्ति के संबंध में परिचर्चा की गई। सशस्त्र बलों द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में Area Domination,ROP, नक्सल विरोधी अभियान/एलआरपी सघन रूप से किए जाने का निर्णय लिया गया।

चुनाव कार्य के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला सुरक्षा योजना तैयार करने पर भी परिचर्चा की गई। साथ ही सभी मतदाताओं से मतदान के दिन निर्भीक होकर मतदान करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने पर भी चर्चा की गई।

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ