RANCHI, JHARKHAND#*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी श्री अनमोलम, सुश्री भावना कुमारी एवं श्री आकाश शर्मा ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री से इन सभी पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट थी। भारतीय विदेश सेवा में नियुक्त ये तीनों पदाधिकारी मूलतः झारखंड के ही निवासी हैं ! मुख्यमंत्री ने इन सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि झारखंड से चुने गए ये सभी भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारी देश के साथ-साथ झारखंड के सर्वांगीण विकास में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि 11 मई 2022 से 13 मई 2022 तक इन सभी भारतीय विदेश सेवा के पदाधिकारियों का झारखंड में Induction Training Programme आयोजित है। ये सभी अधिकारी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।*
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ