RANCHI, JHARKHAND#*पूजा सिंघल का निलंबन क्यों नही हुआ मुख्यमंत्री जी......दीपक प्रकाश*

 RANCHI, JHARKHAND#*पूजा सिंघल का निलंबन क्यों नही हुआ मुख्यमंत्री जी......दीपक प्रकाश*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  एवम सांसद दीपक प्रकाश ने ईडी द्वारा गिरफ्तार आईएएस पूजा सिंघल का अबतक निलंबन नही किये जाने पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

श्री प्रकाश ने कहा कि राज्य की जनता उम्मीद कर रही थी कि मुख्यमंत्री जी आज अपना राजधर्म निभाएंगे लेकिन कैबिनेट की बैठक के बाद भी उन्होंने कोई निर्णय नही लिए।

उन्होंने कहा कि कल तक ईडी की कार्रवाई को गीदड़ भभकी बताने वाले मुख्यमंत्री आज दिखावे के बयान दे रहे। आज उनको भ्रस्टाचार पर कार्रवाई  सही लगने लगा। 

श्री प्रकाश ने कहा कि कल तक झामुमो कांग्रेस भाजपा को पानी पीकर कोस रहे थे। झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यालय और मेरे आवास के साथ  बाबूलाल मरांडी के आवास को घेरने की कोशिश की। 

उन्होंने कहा किआपके नेतृत्व की सरकार ने भ्रस्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आप स्वयं अपनी जिम्मेवारी से बच नही सकते।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ