DUMKA,JHARKHAND#*तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने  मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर*

*पति पत्नी घायल, बच्चे सुरक्षित*

*घटना हँसडीहा  गोड्डा मार्ग के बारीडीह गांव के समीप* 

दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के हंसडीहा गोड्डा मुख्य मार्ग पर बारीडीह गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया वही दो छोटे-छोटे बच्चे बाल-बाल बच गया। 

मोटरसाइकिल सवार की पहचान गोड्डा जिला के निपनिया गांव के अजित कुमार महतो एवं उनकी पत्नी निभा देवी के रूप में हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले गये । जहां उनकी इलाज चल रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार गोड्डा के निपानिया गांव से भाटीन गांव शादी समारोह में शामिल होने के लिए आ रहे थे। इसी क्रम में बारीडीह गांव के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गई। 

घटना के बाद हंसडीहा पुलिस उक्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले आई है जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।

आपको बता दें की ट्रेक्टर किसकी है किसी को पता नहीं , ना तो ट्रेक्टर में नंबर है और ना टेलर में, घटना के बाद ट्रेक्टर का चालक फरार बताया जा रहा है.


Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha