RANCHI, JHARKHAND#एवीबीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जेएनयू में महिला छात्रों के साथ मारपीट और बदसुलुकी के विरोध में आज रांची महानगर युवा कांग्रेस के महासचिव आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में आज स्थानीय फिराया लाल रांची में अमित शाह का पुतला दहन किया गया !

इस मौके रांची महानगर युवा कांग्रेस के महासचिव आयुष अग्रवाल ने कहा जेएनयू और गुजरात में हुए लोकतंत्र की हत्या को यूथ कांग्रेस घोर निंदा करता है, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा महज सिर्फ एक बात बनकर रह गई है ।भाजपा की शासन में महिला सुरक्षित नहीं युवाओं को रोजगार नहीं लेकिन भाजपा को चिंता नहीं हम लोग मांग करते हैं त्वरित गिरफ्तारी एबीवीपी के गुंडों का हो ,नहीं तो हम यूथ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। महिला सम्मान और महिला सुरक्षा के लिए यूथ कांग्रेस प्रतिबद्ध है। 

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष निशा भगत, महासचिव मेहुल प्रसाद, पिया बर्मन, जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, शिल्पी कुमारी, गौरव सिंह, अंकित सिंह, कलीम अंसारी, मोहसिन, श्रीकांत प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ