RANCHI, JHARKHAND#बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजों पर युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप..!
रांची:युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव ने बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजों पर कहा, पटना में आरजेडी की जीत हुई. यह सीट बीजेपी का गढ़ माना जाता था. चुनाव में आरजेडी का प्रदर्शन ठीक रहा. माननिय तेजस्वी यादव जी ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है ।
राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव ने इस चुनाव में गड़बड़ी का भी लगाया है आरोप कहा, नवादा और मधुबनी में आरजेडी के बागी जीते हैं. सहरसा में आरजेडी आगे चल रही थी. लेकिन काउंटिंग रोक दिया गया था. वहां हमारी पार्टी के लोग चुनाव आयोग गए हैं. हमारी पार्टी से तीन भूमिहार उम्मीदवार जीते हैं. मुंगेर में हम लोगों ने जीत हासिल की, जबकि वो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एवं बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा का क्षेत्र है.
वहीं गोपालगंज में गड़बड़ी हुई लेकिन राजद नेताओं को बाहर किया गया ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है । विशु विशाल ने कहा कि आने वाले दिनों में जनता मुहतोड़ जवाब देगी बीजेपी और जदयू को ।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ