RANCHI, JHARKHAND#*भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा पूरे प्रदेश में चलाया गया पोषण अभियान*
भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा चुटिया स्थित महादेव मंडा में पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश जी ,रांची के सांसद श्री संजय सेठ जी, राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की मेयर डॉ आशा लाकड़ा जी ,रांची के विधायक श्री सीपी सिंह जी, हटिया विधायक श्री नवीन जयसवाल जी, मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आरती सिंह जी ,उप महापौर संजीव विजयवर्गीय जी ,जिला अध्यक्ष के के गुप्ता जी उपस्थित हुए ।
यह कार्यक्रम को प्रदेश से लेकर मंडल तक चलाया गया ताकि कुपोषण को जड़ से मिटाया जा सके ।इस कार्यक्रम में बच्चे ,धात्री महिलाएं ,गर्भवती माताएं को पोषण युक्त खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा प्रदेश में जितने भी आंगनवाड़ी हैं सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।
मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर ने कहां स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण तभी कर पाएंगे जब हमारे बच्चे स्वस्थ होंगे इसलिए बच्चे को कुपोषण से मुक्त कराना हम लोगों की जिम्मेवारी है जिससे हम एक बेहतर परिवार, समाज तथा राष्ट्र का निर्माण कर सके ।इस कार्यक्रम में महामंत्री मंजू लता दुबे ,डॉक्टर सीमा सिंह, सरिता पांडे, रेणुका मुर्मू, नीलम चौधरी ,सोनी हेंब्रम, रंजीता सिंह, बबीता वर्मा, अर्चना सिंह, पिंकी खोया, सुनीता राय , अनीता वर्मा उपस्थित थी।
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ