NETARHAT, JHARKHAND#*"गिलुआ" पहुंचा नेतरहाट*
*नेतरहाट आवासीय विद्यालय के मंच पर नाटक "राम रहीम" का मंचन और हुआ बाल फिल्म "गिलुआ" का स्क्रीनिंग*
*झारखंड फिल्म एंड थियेटर एकेडमी* की पहल *गांव गांव थिएटर गांव गांव सिनेमा* को लेकर टीम इस बार रविवार को नेतरहाट पहुंची,
नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तरफ से विद्यालय के ही प्रेक्षागृह में छात्रों के लिए शाम को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत जेएफटीए के छात्रों ने राजीव सिन्हा के निर्देशन में बहुचर्चित नाटक *राम रहीम* का मंचन किया, जिसमें अभिनय करने वाले कलाकारों में शामिल थे ऋषिराज, आयुष शर्मा, सर्वेश करण, चिरंजीवी कुमार, अभिषेक राय, मनवीर सिंह, मन्नु कुमार और नीरज कुमार
इसके तुरंत बाद जेएफटीए द्वारा निर्मित बाल हिंदी फीचर फिल्म *गिलुआ* की भी स्क्रीनिंग की गई, जिसे देखने के बाद विद्यालय के छात्रों ने खूब सराहा और फिल्म के मुख्य कलाकार सात्विक सिन्हा और निर्मात्री ज्योति सिन्हा ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव भी बांटे।
मौके पर नेतरहाट विद्यालय के प्रिंसिपल संतोष कुमार सिंह भी मौजूद थे।
जेएफटीए के निदेशक राजीव सिन्हा के मुताबिक फिल्म गिलुआ अभी सेंसर की प्रक्रिया में है, इसीलिए फिल्म को शहर से दूर क्षेत्र के गांव और स्कूलों में दिखाया जा रहा है, ताकि रिलीज से पहले चुनिंदा दर्शकों की प्रतिक्रिया ली जा सके। जाहिर है सिनेमा हॉल में जब फिल्म रिलीज होगी तो सुदूर क्षेत्र के दर्शक फिल्म से वंचित रह जाएंगे तो क्यों ना फिल्म को उन तक पहुंचाया जाए, इसी उद्देश्य से कैंपेन *गांव-गांव थिएटर गांव-गांव सिनेमा* का आगाज किया गया।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ