RANCHI, JHARKHAND#रांची, 23 मार्च 2022: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की शहादत दिवस तथा क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री स्व. टी. मुचिराय मुण्डा की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीर सपूत अमर शहीद भगत की राष्ट्र के प्रति बलिदानों से हमें भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। शहीद भगत सिंह ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों की आहूति दे दी। 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश सरकार ने भगत सिंह को फांसी पर लटका दिया, पर भारतवासियों पर आजादी की जो ज्वाला अंग्रेजों के विरूद्ध भड़कायी थी वह ज्वाला अन्ततः 15 अगस्त 1947 को शांत हुआ। उसी दिन भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित हुआ। भगत सिंह के बलिदानों की हीं देन है जिसके फलस्वरूप आज हम आजाद हैं।
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सर्वश्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनादि ब्रह्म, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, सदस्यता सह-प्रभारी मदन मोहन शर्मा, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, गुंजन सिंह, मणिशंकर तिवारी, नेली नाथन, सुरेन राम, जगदीश साहू, दिनेश लाल सिन्हा, उमेश चोधरी, अख्तर अली, अनिता सिन्हा, राजेश कुमार वर्मा, विमल भारद्वाज, मेरी तिर्की, नाज प्रवीण, निशा भगत, सदाज खान, राजीव प्रकाश चौधरी, नागेन्द्र प्रसाद चौधरी, आनन्द जालान, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, साहिबा परवीन, रूकशार खातुन, सबिहा खातुन, कतरिना मिंज, सुमी देवी, रूनिया गाड़ी, पूजा कुमारी, पिंकी सिंह, नीलम सहाय, दामोदर राम, मोहसीन अहमद, मो. सागीर, अब्दुल रहीम, रामानन्द केशरी, भूषण कुमार सहित काफी संख्या में कांग्रेस उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ