RANCHI, JHARKHAND#*झामुमो बेड़ो प्रखण्ड का हुआ चुनाव सतेन्द्र साहु चुने गए प्रखंड अध्यक्ष।*

RANCHI, JHARKHAND#*झामुमो बेड़ो प्रखण्ड का हुआ चुनाव सतेन्द्र साहु चुने गए प्रखंड अध्यक्ष।* 

आज दिनांक 13-02-2022 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा बेड़ो प्रखण्ड का सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता में स्थानीय करंजी डैम के किनारे सम्पन्न हुआ। संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया। 

           जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने  नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रखण्ड में  अविलम्ब जनजागरण अभियान चलाऐं और  यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन जी की नेतृत्व वाली सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का काम करें। 

       सम्मेलन में सर्वसम्मति से झामुमो बेड़ो प्रखण्ड समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री सतेन्द्र साहु, उपाध्यक्ष देवराज खान, बंदे उरांव और संतोष कुमार साहु, सचिव श्री रवि निरंजन टोप्पो, संगठन सचिव श्री गोपाल भगत, संयुक्त सचिव श्री रंजन तिर्की एवं मीडिया सदस्य श्री दिलजान खान चुने गए। 

             धन्यवाद ज्ञापन स्थानीय पार्टी के आन्दोलनकारी साथी श्री भउवा उरांव ने किया। 

     मौके पर केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, पूर्व जिला सह सचिव मुन्ना बडाईक, जुलफीकार ख़ान, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष परवेज़ आलम गुड्डू, वसीम राबिया खान, गोपाल पाण्डेय, राहुल वर्मा, मुकेश कुमार एवं अखतर मंसुरी  सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरूष शामिल थे।



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ