RANCHI, JHARKHAND#*भुनेश्वर साहु निर्विरोध चुने गए झामुमो के बुढ़मू प्रखण्ड अध्यक्ष।*

RANCHI, JHARKHAND#*भुनेश्वर साहु निर्विरोध  चुने गए  झामुमो के  बुढ़मू प्रखण्ड अध्यक्ष।* 

आज दिनांक 06-02-2022 को  झारखण्ड मुक्ति मोर्चा बुढ़मू प्रखण्ड का प्रखण्ड सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता में बुढ़मू स्थित निलय कालेज प्रांगण में किया गया।  संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया। 

                सम्मेलन में सभी पंचायत से 10 -10 प्रतिनिधि को बुलाया गया था।  सबसे पहले अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव मांगा गया जिसमे एक मात्र श्री मुरसिंग लाल मांझी के द्वारा  भुवनेश्वर साहु का प्रस्ताव आया। सभी पंचायत के प्रतिनिधियों ने  सर्वसम्मति से  भुनेश्वर साहु का समर्थन किया।  जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने सर्व समर्थन के आधार, श्री मुरसिंग मांझी के प्रस्ताव  पर भुनेश्वर साहु को बुढ़मू प्रखण्ड के अध्यक्ष के लिए घोषणा करते हुए माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही श्री मुरसिंग मांझी को उपाध्यक्ष,  श्री कुदरत  अंसारी को सचिव एवं श्री चन्द्रशेखर मुण्डा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

    
 सम्मेलन में निलय इण्टरनेशनल इन्स्टिट्यूट के निदेशक श्री  भीम मुण्डा अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

          झामुमो जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने नव निर्वाचित प्रखंड समिति को  10 दोनों के अन्दर सभी पंचायतों का चुनाव कर सूची जिला समिति को सौंपने को कहा है। प्रखंड समिति का विस्तार हेतु अनुशंसा जिला समिति को भेजेंगे ततत्पश्चात  प्रखंड के पदाधिकारियों की घोषणा जिला समिति करेगी। 

            सम्मेलन में मुख्य रूप से झामुमो के केन्द्रीय सदस्य  पद्मश्री मधुर मंसुरी, केन्द्रीय सदस्य  श्री समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह, पूर्व जिला सह सचिव जुलफीकार, वसीम राबिया खान , अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष आफताब आलम, पूर्व उपाध्यक्ष  परवेज़ आलम गुड्डू, बुद्धिजीवी मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय सचिव जावेद अख्तर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालजय कुमार नाथ शाहदेव, पूर्व जिला प्रवक्ता मॄत्युंजय सिंह, जावेद अख्तर, हारूण रसीद, बिरिश मिंज? बेलाल अन्सारी, मोजाहिद अन्सारी, राकेश वर्मा, राहुल वर्मा, साहिल यादव, समीम बड़ेहार, विनोद कुशवाहा, अखतर अन्सारी, खेदु महली, निपु सिंह, विक्रम सिंह   आदि शामिल थे।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ