JHARKHAND#झारखंड के दिग्गज नेताओं ने भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की....!!

JHARKHAND#झारखंड के दिग्गज नेताओं ने भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की....!!


*स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर भाजपा ने जताया शोक*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि संगीत जगत की अद्वितीय प्रतिभा का चला जाना देश केलिय ही नही दुनिया केलिय अपूरणीय क्षति है।  कहा कि लता दीदी कला क्षितीज पर ध्रुवतारा की तरह सदैव  आनेवाली पीढियो का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

श्री प्रकाश ने लता दीदी की आत्मा की शांति केलिय ईश्वर से प्रार्थना की।

भाजपा नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने कहा कि लता दीदी के निधन से मन व्यथित है।

कहा कि भारत रत्न लता मंगेशकर ने भारतीय  शास्त्रीय संगीत से विश्व को परिचित कराया। ऐसी प्रतिभाएं युगों युगों में एक होती है। ईश्वर उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि लता दीदी सरस्वती की वरद पुत्री थी। वे भारत की पहचान और शान थी।  ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। 

राजद प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अनिता यादव ने दु:के प्रकट करते हुए कहा "भारत की सुर कोकिला , सुर सम्राज्ञी लता दीदी के निधन पर काफी दुख हो रहा है। उन्होंने गायन की दुनिया में अथक परिश्रम से अपनी एक पहचान बनाई। भारत ही नहीं विश्व उनके द्वारा गाए गाने को, उनके कार्यों को कभी भुला नहीं पाएगा। आज उनके चले जाने से पूरा राष्ट्रीय जनता दल परिवार शोकाकुल है । मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि उनकी आत्मा को शांति दे🙏🏻"

*लता मंगेशकर जी का निधन देश वं संगीत जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है- मंतोष यादव*

स्वर कोकिला 'भारत रत्न' लता मंगेशकर के निधन पर झारखंड प्रदेश युवा राजद के निवर्तमान प्रवक्ता मंतोष यादव ने दुःख जताया।

यादव ने कहा कि लता जी का निधन देश वं संगीत जगत के लिए अपूर्णीय है। उन्होंने 1942 में मराठी फिल्म से गाना गाकर अपने गायिकी के क्षेत्र में कदम रखा था और हिन्दी समेत 36 से भी ज्यादा भारतीय भाषाओं में गाना गाया था।

यादव ने आगे कहा 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए वीर भारतीय सैनिकों को समर्पित करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के उपस्थिति में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब उन्होंने "ए मेरे वतन के लोगों,जरा आंख में भर लो पानी" गाना गाया तो तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू जी समेत सभी लोगों के आंखों में आसूं आ गया था। संगीत जगत में अतुलनीय योगदान के लिए लता जी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल स्वर कोकिला "भारत रत्न" लता मंगेशकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि

एक युग का अंत हुआ, हुई कहीं शुरुआत।

विधि लोक में सभा सजी, लता वाक् में बात।

सिसक रही संगीत अब, सजे न कोई साज।

नश्वर तन को छोड़कर, बनी देव आवाज।

सबका ही अभिमान थीं, भारत की थीं शान।

निभा गयी वो रीत भी, विधि का लेखा मान।। 

छलक पड़ा यह नैन भी, कैसे रोकें प्राण।

पंच तत्व में लीन हो, दिया देश को त्राण।।

लेने आई भारती, गयी साथ ले आज।

मिला अंश जब मात से, चली छोड़ सब काज।।

स्वरचित

पुष्पा पाण्डेय 

राँची, झारखंड।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ