RANCHI#गुरूजी का आशीर्वाद और छत्रछाया तमाम झारखंडियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं पर सदा बना रहे यही अभिलाषा है : विनोद कुमार पांडेय
आज दिनांक 11-01-2021 को राँची जिला अन्तर्गत सभी प्रखण्डों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के माननीय केन्द्रीय अध्यक्ष सह राज्य निर्माता आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी का 78वां जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए सीमित संख्या में एकत्रित होकर मनाया गया।
उक्त अवसर पर राँची जिला अन्तर्गत सभी प्रखण्डों सहित शहर में भी गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच फल, अनाज, कम्बल, अस्पतालों में भर्ती मरीजों के बीच जरूरत की वस्तुएं, वृद्धाश्रम एवं अनाथालयों में फल तथा मिठाइयों का वितरण किया गया।
इसी क्रम में झामुमो राँची जिलाध्यक्ष श्री मुस्ताक आलम के नेतृत्व में राँची में स्थित चेशायर होम में उपस्थित बधाग्रस्त लोगों के साथ उन्ही लोगों द्वारा केक कटवाकर गुरूजी का जन्मदिन मना कर गुरूजी की लंबी आयु की कामना की गई। वहां उपस्थित तमाम जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण किया गया और मिठाईयाँ बांटी गई। चेशायर होम के लोगों द्वारा गुरूजी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना भी किया गया। नेजाम नगर हिन्दपीढ़ी स्थित मदरसा में कंबल का वितरण किया गया साथ ही अल्बर्ट एक्का चौक में केक काटकर आम जनों के बीच वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केन्द्रीय नेता श्री विनोद कुमार पांडेय उपस्थित थे। उन्होंने वहां उपस्थित मीडिया के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे तो आज हमलोग गुरूजी का 78वां जन्मदिन मना रहे हैं पर गुरूजी का आशीर्वाद और छत्रछाया तमाम झारखंडियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं पर सदा बना रहे यही अभिलाषा है। इसीलिए आज बाधाग्रस्त लोगों के बीच गुरूजी का जन्मदिन मना रहे हैं ताकि सभी का दुआ लगे और गुरूजी का आशीर्वाद और छत्रछाया तमाम झारखंडियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं पर सदा बना रहे।
चेशायर होम की सिस्टर सुमोना ने गुरूजी के लिए वहां के बच्चों द्वारा बनाया गया केक और गुलदस्ता जिला समिति को दिया।
मौके पर झामुमो के राँची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, अल्पसंख्यक मोर्चा के रांची जिला उपाध्यक्ष परवेज़ आलम गुड्डू, फरीद खान, वसीम राबिया खान, गोपाल पाण्डेय, राहुल वर्मा, साहिल यादव, बबलु यादव आदि शामिल थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ