RANCHI, JHARKHAND#*गिरीधारी राम गौंझु को मरणोपरांत पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर परिजनों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बधाई*
रांची के माटीपुत्र स्व. गिरीधारी राम गौंझु जी को मरणोपरांत पद्मश्री मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने परिजनों को बधाई दी। उनके आवास पहुंचकर उन्होंने कहा कि मिट्टी के लाल को पद्मश्री मिलना यह बतलाता है कि एनडीए सरकार में अनोखा कार्य करने वालों को उनका हक अधिकार और सम्मान भी मिल रहा है।
इससे पुर्व गिरीधारी राम गौंझु के आवास पर जाकर उनकी पत्नी सरस्वती जी को सम्मानित किया व बधाई दीं, साथ ही उन्होंने भी इतने बड़े सम्मान के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ