BOKARO#पति - पत्नी का शव बरामद..पंखे से लटकता मिला दोनों का शव..क्षेत्र में सनसनी.....!
बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित विक्की पूजा भंडार के संचालक अशोक वर्णवाल और उनकी पत्नी आशा देवी का शव उन्ही के दुकान में पंखे से लटकता शव बरामद हुआ है। चंद्रपुरा पुलिस को जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी दुल्लर चौड़े दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की मुआयना करते हुए शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
बताते चलें कि घरेलू विवाद एवं संपत्ति को लेकर घर में आए दिन झगड़ा व विवाद हुआ करता था जिसके परिणाम स्वरूप यह घटना सामने आई है। मृतक के दोनों पुत्र में भी विवाद था संपत्ति को लेकर अब अनुसंधान के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है।
वही इस मामले में थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने कहाँ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की हत्या है या आत्महत्या।
Report By Rakesh Kr Singh (Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha
Related Links :--
0 टिप्पणियाँ