RANCHI#*संवैधानिक संस्थाओं के मूल्यों का हनन कर रही है कांग्रेस झामुमो: दीपक प्रकाश*
*देवघर डीसी के हटाये जाने के निर्देश पर झामुमो कांग्रेस के टिपण्णी पर भाजपा ने उठाया सवाल*
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देवघर डीसी मंजू नाथ भजंत्री के हटाये जाने के फैसले पर कांग्रेस झामुमो के टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की पहचान रही है। कांग्रेस का इतिहास रहा है अपने शर्तों पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही नक्से कदम पर झामुमो भी आगे बढ़ चुकी है। कांग्रेस झामुमो लोकतांत्रिक मूल्यों का उलंघन करने में लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निष्पक्षता पर सवाल खड़े करना संवैधानिक संस्थाओं का विरोध है। संवैधानिक संस्थाओं के ऊपर सवाल खड़े करना लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों का उलंघन करना कांग्रेस का चरित्र रहा है, इस चरित्र को कांग्रेस ने पुनः परिभाषित किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई पदाधिकारी कांग्रेस झामुमो के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। भजंत्री पर भी आरोप था कि वे राजनैतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य कर रहे थें। ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा लिया गया कार्रवाई बिल्कुल उपयुक्त है। राज्य सरकार को आदेश पर कार्रवाई करते हुए तुरंत पद से हटाना चाहिए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ