BOKARO#सहारा इंडिया के गलत निति के कारण सहारा इंडिया के एजेंट ने की खुदकुशी।
बोकारो । वर्षों से गोमिया सहारा इंडिया ब्रांच में अपनी सेवा दे रहा एक अभिकर्ता आज सहारा इंडिया के गलत कार्यकलापों के कारण अवसादग्रस्त होकर आत्महत्या कर परिवार को बेसहारा छोड़ दुनिया से चला गया है। घटना आई ई एल थाना क्षेत्र के ससबेडा की है। जहां सहारा इंडिया अभिकर्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। अभिकर्ता की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सहारा इंडिया कंपनी के अभिकर्ता थे, ग्राहकों को परिपक्वता राशि भुगतान नहीं किए जाने से पूरी तरह परेशान रहा करते थे। ग्राहक द्वारा लगातार अपने पेमेंट की मांग की जा रही थी। मैने इनको बहुत समझाया की आप परेशान ना हों सब ठीक हो जाएगा। धीरे धीरे बढ़ते भारी दबाव के कारण अवसादग्रस्त चल रहे थे। अंततः बीती रात इन्होंने आत्महत्या कर ली। अवसादग्रस्त होने के बाद से लगातार मैं इनके साथ रहती थी लेकिन बीती रात खाना खाकर सोने चले गए थे। मैं भी आश्वस्त थी कि सोने चले गए हैं, लेकिन आज सुबह तबेले में फांसी के फंदे में झूलता पाया। इन्होंने फांसी कब लगाया इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
Report By Rakesh Kr Singh (Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha
Related Link :----
0 टिप्पणियाँ