RANCHI#*पावरकट की समस्या से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित-चैंबर
राज्य में पावरकट की समस्या से हो रही कठिनाईयों पर चिंता व्यक्त करते हुए आज फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने माननीय मुख्यमंत्री से इस दिशा में हस्तक्षेप का आग्रह किया। चैंबर महासचिव राहुल मारू ने कहा कि कोविड की चुनौतियों से कुछ हद तक निपटने के उपरांत त्यौहारी सीजन में बाजार में रौनक लौट रही है किंतु इसी समय प्रदेश में पावरकट की बढती समस्या के कारण व्यापारी परेशान हैं। ऐसे में कैसे आर्थिक गतिवधियां संचालित होंगी ? जेनरेटर के भरोसे उद्योग चलाना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राजधानी रांची के अलावा बोकारो, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, जामताडा, गुमला, डाल्टनगंज समेत कई अन्य जिलों में लगभग 8 घंटे की बिजली कटौती से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं इससे औद्योगिक उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। पावरकट की समस्या से व्यापार संचालन में हो रही कठिनाईयां नियमित रूप से फेडरेशन चैंबर के संज्ञान में आ रही हैं।
प्रदेश में बिजली संकट की समस्या से हो रही कठिनाईयों पर चर्चा हेतु आज चैंबर भवन में एक बैठक का आयोजन भी किया गया। यह कहा कि मार्च से ही राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती जारी है। इस संबंध में जेबीवीएनएल के अधिकारियों से भी वार्ता की गई, किंतु कोई समाधान नहीं हो सका है। राज्य सरकार को इस दिशा में शीघ्र हस्तक्षेप कर पावरकट की समस्या के स्थाई समाधान का प्रयास करना चाहिए। एक अन्य मामले में उद्योग विभाग से जुडी समस्याओं के समाधान की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के लिए चैंबर द्वारा उद्योग सचिव को पत्राचार कर धन्यवाद दिया गया। यह कहा गया कि चैंबर और उद्योग विभाग के साथ पूर्व दिनों संपन्न हुई बैठक के उपरांत पॉल्यूशन बोर्ड में कंसेंट टू ऑपरेट के लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन प्रारंभ होना सुखद है।
आज की बैठक में चैंबर महासचिव राहुल मारू, कार्यकारिणी सदस्य अनिस बुधिया, अमित शर्मा, सदस्य अमित किशोर एवं विकास सिन्हा उपस्थित थे।
-
Report By Vijay Kumar (Ranchi, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ