RANCHI#उपकार क्लब, चुटिया दुर्गापूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।

 RANCHI#उपकार क्लब, चुटिया दुर्गापूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन।


झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने विधिवत रूप से किया। इस दरम्यान आदित्य जायसवाल ने राज्य सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए दूर से ही माँ दुर्गा की पूजा-अनुष्ठान कर आरती उतारी।

मालूम हो कि उपकार क्लब, चुटिया में विगत 1926 ई से बंगाली परंपरा से माँ दूर्गा की पूजा अर्चना लगातार होता आ रहा है, इस महोत्सव में चुटिया वासियों सहित शहर के कई गणमान्य लोगों का सहयोग रहता है।

मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने मां दुर्गा से समस्त राजधानीवासियों की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार के गाइडलाइन के तहत छोटे स्तर पर दुर्गा पूजा कर पा रहे हैं, अगले वर्ष दुर्गा पूजा फिर धूमधाम से आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां की आराधना करने से सभी भक्तों का कल्याण होगा। माँ भवानी के सच्चे भक्तों  का मां दूर्गा हमेशा ख्याल रखती है, मां की पूजा  अनुष्ठान करने से भक्तों को सुख समृद्धि एवम सभी मनवांक्षित फल की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि देवी मां दुर्गा हमें शाश्वत शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाती हैं। वह हमें हमारे जीवन में आने वाली बुराइयों को हराने के लिए शक्ति प्रदान करती है। यह उत्सव आपके और आपके परिवार के लिए अपार खुशियाँ लेकर आए यह हमारी कामना है। 

गौरतलब हो कि उपकार क्लब, दुर्गापूजा पंडाल में पंडित ओमियो बनर्जी, अश्विनी बनर्जी अनुष्ठान विधिवत रूप से कराते हैं। वहीं दिनेश सूत्रधर मूर्तिकार झालदा से हैं और इनका 9 वा पीढ़ी हैं। पंडित जी भी झालदा के हैं और झालदा से आकर पूजा कराते हैं। जयदेव बनर्जी एक ही परिवार के सारे पंडित जी लोग हैं। पंडित जी लोग का भी चौथा पीढ़ी है जो पूजा कराते हैं।


उपकार क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह जी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि मां दुर्गे अपने सच्चे श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूर्ण करती है।

अनावरण के मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल जी के साथ संकेत कुमार, रवि सिंह, विजेंद्र सिंह, चंदन कुमार, रिकी राज,गौतम कुमार, रवि नायक, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, प्रेम कुमार, गौरव आनंद आदि लोग थे।


Report By Vijay Kumar (Ranchi, Jharkhand)


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ