Tokyo 2020 Paralympics :- अवनी लेखरा ने गोल्ड के बाद जीता ब्रॉन्ज, दो पैरालंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी।

 Tokyo 2020 Paralympics :- अवनी लेखरा ने गोल्ड के बाद जीता ब्रॉन्ज, दो पैरालंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी।


Tokyo 2020 Paralympics ।

भारत की गोल्डन गर्ल अवनी लेखरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल की पी -3 एस एच -1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। अवनि ने 445.9 का स्कोर करते हुए पदक पर कब्जा करने में सफल रही। टोक्यो पैरालंपिक में अवनी का यह दूसरा पदक है। इससे पहले वह गोल्ड मेडल जीत चुकी है। वह भारत की पहली महिला एथलीट है जिन्होंने एक पैरालंपिक में 2 मेडल जीते हैं। अवनी लेखरा इससे पहले इसी पैरालंपिक में 30 अगस्त को 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एस एच -1 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। 

अवनि लेखरा के पदक जीतने के साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में भारत के 12 पदक हो गए हैं। इस तरह भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारत के खाते में फिलहाल 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल है। यह पैरालंपिक इतिहास में टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, इससे पहले भारतीय टीम ने 2016 में रियो में 2 गोल्ड सहित 4 मेडल जीते थे।


By Madhu Sinha


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ