रांची 20 सितम्बर 2021 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी को बधाई दी।


रांची 20 सितम्बर 2021 झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी जी को बधाई दी और अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष केदार पासवान के नेत्त्व में खुशी का इजहार किया किया। आज शाम 5 बजे  कांग्रेस भवन रांची में जश्न मनाया गया, पटाखे फोड़े गए एवं मिठाइयां बांटी गईं।


इस मौके पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी संप्रदाय, सभी जाति सभी धर्मों का एक माला है कांग्रेस जिसमें सभी को उचित मान सम्मान मिलता है। श्री ठाकुर ने भी  पंजाब के नवनियुक्ति मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब और अधिक विकास के राह पर चलेगा।

इस मौके पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जहां दलितों को सम्मान है। इसके कई उदाहरण हैं लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में एक दलित के बेटों की ताजपोसी हमारे लिए गर्व की बात है। पासवान ने इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, युवा हदय समार्ट राहुल गांधी, के प्रति आभार जताया।


पासवान ने कहा कि जिस प्रकार 09 माह से देश के अंन्नदाता सड़कों पर आंदोलनरत हैं उनके समर्थन में आगामि 27 सितम्बर 2021 को भारत बंद का समर्थन करते हुए अनुसूचित जाति विभाग सड़को उतरेंगे।

मौके पर संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह, केशव महतो कमलेश, राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, संजय लाल पासवान, राकेश किरण महतो, अमुल्य नीरज खलखो, आभा सिन्हा, इंश्वर आनन्द, शमशेर आलम,

 अनुसूचित महानगर  अध्यक्ष राजू राम, संजय लाल पासवान, सुरज कुमार पासवान, वष्शिठ लाल पासवान, निदेश लाल सिन्हा, मीणा देवी, राजेन वार्मा, सुरेश बैठा, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, सलीम खान, मदन महतो, मुन्ना रिजवी, संजय कुमार राम, गनेश कुमार पासवान, प्रकाश राम, अनिल दास, दामोदर बालमिकी आदि उपस्थित थे।



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ