भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक संपन्न।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की एक दिवसीय कार्यसमिति बैठक संपन्न।


पांच सत्रों में हुई बैठक, कटहल मोड़ स्थित लालगुटवा बैंक्वेट हॉल में हुआ उद्धघाटन।

*जनजाति समाज के बिना पूर्ण लोकतंत्र की परीकल्पना नही: वी सतीश*

भाजपा के मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक श्री वी सतीश ने आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की पहली प्रदेश कार्यसमिति का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन किया।


बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड के तीर्थ स्थलों, वीर शहीदों का नमन करते हुए कहा कि यह भूमि जनजाति वीरो की पुण्य भूमि है।

कहा कि देश आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजाति समाज को साथ मे लेकर सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।भारत का सांस्कृतिक गौरव पुनः स्थापित हो रहा।

कहा कि जो भारत को उपेक्षा भरी नजरों से देखते थे वही आज भारत की प्रशंसा कर रहे।


यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 8-8 जनजाति समाज के सांसद को मंत्री बनाकर जनजाति समाज को सम्मान देने का काम किया है, इसके लिए जनजाति मोर्चा मोदी जी के प्रति आभार प्रकट करती है।उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को सशक्त बनाने के लिए जनजाति समाज के अगुवाओ के साथ चिंतन बैठक करके समाज के बारे में विचार करने की आवश्यकता है।चिंतन टोली बनाकर यह काम कार्य को किया जा सकता है।जिस बूथ में 100 जनजाति मतदाता है वहां 5-6 जनजाति युवाओ की टोली बनाकर समाज के बीच कार्य करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का उद्घाटन पार्टी एवं जनजाति महापुरूषो के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।


मंच पर मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक  वी सतीश का स्वागत मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व विधायक शिवशंकर उराँव ने पारंपरिक अंग वस्त्र एवम मोमेंटो देकर किया।अन्य अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से हुआ।

*कार्यक्रम का संचालन मोर्चा महामंत्री बिंदेश्वर उराँव एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय मेलगंडी ने किया।*

बैठक के प्रारंभ में वंदेमातरम गान अनु लकड़ा ने किया।

कार्यसमिति बैठक में नीलकंठ सिंह मुंडा,गंगोत्री कुजूर,सुनील सोरेन,दिनेश उराँव,मेयर आशा लकड़ा,अशोक बड़ाईक,विमला प्रधान,मेनका सरदार,लक्मन टुडू,एडवर्ड सोरेन,आलोक उराँव,हरेकृष्ण सिंह,सुखमनी हेम्ब्रम,जगन्नाथ मुंडा,आनंद मुर्मू,प्रेम बड़ाईक,रोशनी खलखो,गणेश महली, मनोज सोरेन,राजेन्द्र मुंडा,सुलेन मुंडा,रवि मुंडा,काजू सांडिल्य, बिरसा मिंज,अंजलि लकड़ा,अर्जुन मुंडा सहित कार्यसमिति के सदस्यगण उपस्थित हुए।


*भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते* ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजाति मोर्चा में संभावनाएं बहुत है,झारखंड में जनजाति मोर्चा के कुशल कार्यकर्ता के दम पर हम चुनावो में बेहतर प्रदर्शन करते रहे है।उन्होंने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गांव-गांव में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया है l 28 जनजाति  विधानसभा सीटों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।हमारे राज्य के संसाधनों को बचाने की जिम्मेदारी हमारी हैl झारखंड में जनजाति समाज में बहुत संभावनाएं हैंl रोजगार के लिए हो रहे पलायन को रोकने के लिए मनरेगा को और सुदृढ़ किया गया lपूरे देश में उचित लाभुकों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा हैl जनजाति क्षेत्रों में भी सड़क की योजनाओं का विचार आया जिस पर आज भी भाजपा लगातार काम कर रही हैlपार्टी को अपेक्षा है कि पार्टी के संदेश को लेकर जन जन तक हमारे कार्यकर्ता जाएंगे और पार्टी का विस्तार करेंगे।




By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ