रांची। कांग्रेस भवन, रांची में आज प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने श्री राजेश ठाकुर को अध्यक्ष एवं सांसद गीता कोड, विधायक बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयां बांटी गई तथा खुशी जाहिर किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि श्री राजेश ठाकुर जी को झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह एवं अन्य शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जमीनी नेताओं को झारखंड कंाग्रेस का नेतृत्व दिये जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। श्री राजेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस पहले से और अधिक मजबूत होगी तथा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को मान-सम्मान बढ़ेगी।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शमशेर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ, राकेश सिन्हा, कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो, संजय पांडेय, सुरेश बैठा, जगदीश साहु, केके गिरि, सलीम खान, चंचल चटर्जी, निरंजन पासवान, नेली नाथन, प्रभात कुमार, अभिलाष साहु, शकील अख्तर अंसारी, परवेज आलम, केदार पासवान, प्रेम कुमार, अजय सिंह, दिनेश लाल सिन्हा, अरूण श्रीवास्तव, राजीव प्रकाश चौधरी, दुर्गा दास, विनजय सिन्हा बल्कू, अजय जैन, रश्मि चन्द्र पिंगुवा, मौसमी मिंज, रामानंद केशरी आदि ने बधाई दी है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ