रांची। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्य समिति एवं जिला कांग्रेस, महानगर के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक कांग्रेस भवन के कार्यालय में आयोजित की गई ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति विभाग कमिटी का विस्तार एवं मजबुती प्रदान करने पर चर्चा हुई बैठक को मुख्य रूप से प्रदेश संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, भीम कुमार राम ने संबोधित किया।
अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान ने बैठक की अध्यक्षा की और कहा कि सभी जिलों में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का संगठन तैयार करना है और राज्य के ज्यादा से ज्यादा दलितों को संगठन से जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करना है और अनुसूचित जातियों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही दिक्तों से प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव को अवगत करायेंगे।
बैठक का संचालन रांची महानगर के अध्यक्ष राजू राम ने किया और धन्यावद ज्ञापन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन मांझी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से सोनी नायक, सुरज कुमार पासवान, संजय राम, प्रदेश सचिव वष्ठि लाल पासवान, गणेश मिर्धा, बंटी दास, महाबीर मिर्धा, राजेश कुमार तुर्री, रंजीत राम, मुकेश पासवान, राजू दास, प्रेम पासवान, विशुन राम, अरूण दास, थोखन रवि दास, किशोर नायक, शेखर कुमार, नगेन्द्र चैधरी, अवधेश राम, देवेन्द्र पासवान, नीतू पासवान और विभिन्न जिलों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ