शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की हल्की तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार की शाम में है रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रांची । शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की हल्की तबीयत बिगड़ने के बाद शुक्रवार की शाम में है रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। हल्की उल्टी होने के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें आईसीयू में कुछ देर के लिए रखा गया था। डॉक्टरों के द्वारा 24 घंटे अस्पताल में रखने की सलाह दी गई।शनिवार को पूरे दिन स्वास्थ्य ठीक रहने के बाद शाम के 7:00 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मेदांता अस्पताल में मंत्री जगन्नाथ महतो डॉ तापस कुमार के देखरेख में इलाज करा रहे थे।शिक्षा मंत्री के बेटे ने बताया कि चेन्नई में इलाज के बाद ही लगातार रुटीन जांच कराते रहने की सलाह दी गई थी। आपको बता दें कि मंत्री जगन्नाथ महतो कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिससे उनका लिवर पूरी तरह खराब हो गया था, जिसके बाद लिवर ट्रांसप्लांट किया गया था।
Report By P. Paswan
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ