राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दी विदाई।
राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित विदाई समारोह में राज्यपाल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने कहा कि माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किए गए कार्य सदैव अनुकरणीय रहेंगे। उन्होंने गुड गवर्नेंस का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर विदाई दी।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओडिशा स्थित अपने पैतृक आवास रायरंगपुर के लिए रवाना हुई।
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ