आउटरीच कार्यक्रम की समीक्षा के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष, सह झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में हुई आयोजित।
आज दिनांक 12-07-2021 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू रसोई गैस के मूल्य में केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ आंदोलनात्मक कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने एवं चलाये जा रहे देशव्यापी आउटरीच कार्यक्रम की समीक्षा के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष सह-झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डाॅ.रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता सह-ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी शामिल हुए। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की पेट्रोल,डीजल एवं घरेलू रसोई गैस के मूल्य में केंद्र सरकार द्वारा की जा रही अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ प्रखंड, जिला एवं प्रदेश स्तर पर विरोध कार्यक्रम किए जाएंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित कार्यक्रमों के आयोजन का फैसला लिया गया :-
(क)17-07-2021(शनिवार) को झारखंड के सभी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने जिले में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।
(ख)19-07-2021 (सोमवार) को को सभी पेट्रोल पंपों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जिसमें पार्टी के सांसद विधायक पूर्व सांसद पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल होंगे।
(ग)28-07-2021(बुधवार) को कोविड-19 टो कॉल का पालन करते हुए प्रदेश स्तर पर जुलूस प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से फैले महामारी के बाद देशवासियों की आर्थिक हालात बेहद दयनीय होने के बावजूद भी केंद्र सरकार राहत देने के बजाय लगातार पेट्रोल डीजल एवं घरेलू रसोई गैस के दामों में वृद्धि करते जा रही है, इससे अन्य आवश्यक सामग्रियों की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। यह जनता के साथ धोखा है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी अब महंगाई एवं बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इस महत्त्वपूर्ण बैठक मैं मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, नेता विधायक दल आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर,मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, जोनल कोऑर्डिनेटर अशोक चौधरी,सुल्तान अहमद, रमा खलखो, भीम कुमार, संगठन प्रभारी रविंद्र सिंह,प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता,आलोक दुबे, शमशेर आलम, डॉ राकेश किरण महतो, कुमार राजा,डॉ. एम तौसीफ, शहजादा अनवर, आभा सिन्हा, मीडिया पैनललिस्ट अमूल्य नीरज खलखो ईश्वर आनन्द, सहयोगी संगठन के गुंजन सिंह,अभिलाष साहू, नेली नाथन, शकील अख्तर केदार पासवान, आमिर हाशमी, अमरेंदर सिंह, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र सिंह, अनादि ब्रह्म,जय शंकर पाठक, डॉ.जयप्रकाश गुप्ता, मदन मोहन शर्मा, विनय सिन्हा दीपू, सुरेंद्र सिंह, निरंजन पासवान, सतीश पॉल मुंजनी,जगदीश साहू, शशिभूषण राय, सलीम खान, आनंद जालान, सुरेश राम,दिनेश लाल सिन्हा, नागेश्वर साहू, संतोष सिंह ऐनुल हक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल थे।
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ