झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने आज अल्बर्ट एक्का, रांची में केंद्र सरकार पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत देश में बढ़ती महंगाई का विरोध किया।

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी ने आज अल्बर्ट एक्का, रांची में केंद्र सरकार पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत देश में बढ़ती महंगाई का विरोध किया।


रांची --  झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह के नेतृत्व में आज अलबर्ट एक्का, रांची में महिला कांग्रेस का केन्द्र सरकार पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत देश में बढ़ती महंगाई का विरोध किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने सांकेतिक तौर से हाथों में बर्तन, हंडिया, चुल्हा, लकडी, कढ़ाई दिखाकर विरोध जताया। महिला कांग्रेस सर्वप्रथम कांग्रेस भवन, रांची से पैदल मार्च करते हुए अलबर्ट एक्का चैक पहुंचे जहां शांतिपूर्ण एवं कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान महिला नेत्रियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘‘जनता की आंखों में आंखे डालकर करीब से पूछो, महंगाई कैसे जान लेती है, किसी गरीब से पूछो’’, ‘‘सरकारें सिर्फ कागजों पर करती है कमाल, महंगाई ने जीवन को कर डाला है बदहाल’’, ‘‘चुनाव में वादा करते है आय बढ़ाएंगे, और चुनाव के बाद महंगाई बढ़ा देते है’’ ‘‘कब होंगे कम पेट्रोल डीजल के दाम,कब सरकार लगाएगी महंगाई पा लगाम’’ आदि नारेबाजी की।



झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश से महंगाई को कंट्रोल करने में विफल है। पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में हर रोज अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इससे घर-गृहस्थी की बजट बिल्कुल चरमरा एवं बिगड गई है। देश में रोजगार नहीं है, और अल्टे में महंगाई की मार से आम जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को आमजनता की परेशानी नहीं दिखाई दे रही है। मोदी सरकार बडे-बडे कॉरपोरेट घराने को फायदा पहुंचाने के लिए सिर्फ कार्य करती है। 

सुश्री गुंजन सिंह ने कहा कि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस आगामी 17 जुलाई 2021 पूरे प्रदेश भर में लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जतायेगी। ताकि देश वासियों को महंगाई से राहत मिल सके।  


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, कंचन कुमारी, अनिता सिन्हा, कंचन चैधरी, नीलम सहाय, मिरा चैरसिया, पार्वती सिंह, पूजा कुमारी, इशा प्रवीन, शहनाज खातून, सीमा साहु, गुलशन आरा, मीना देवी, मंजू, विद्यावती देवी, सविता देवी, बीना देवी सहित अन्य महिला कांग्रेस के नेत्री शामिल थीं।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ