अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने आउटरीच कार्यक्रम का आरंभ किशोरगंज प्रखण्ड के कैलाश नगर से किया ।

 


अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, डाॅ. रामेश्वर उरांव एवं नगर अध्यक्ष संजय पांडे के निर्देशानुसार आउटरीच कार्यक्रम का आरंभ महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अजय सिंह के द्वारा किशोरगंज प्रखण्ड के कैलाश नगर से आरंभ किया गया।

 इस कार्यक्रम में अजय सिंह ने कहा कि कोरोना काल में इस क्षेत्र के जिन लोगो का कोरोना से मृत्यु हुई है उनके जानकारी प्राप्त कर उनके परिवार से मिले पीड़ित परिवार से उनकी समस्या की जानकारी प्राप्त कर उनका समस्या समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं झारखण्ड सरकार को सूचित किया गया।



श्री सिंह ने कहा कोरोना से मौत हुई लोगों की सर्वे कर आकड़ा जानकरी लेकर सरकार को दी जायेगी। जिससे किसी मृतक का नाम सरकारी सूची में छूट न सके। आउटरीच कार्यक्रम के दौरान मृतक राजेश्वर शर्मा, कपीलदेव चैधरी, सुबोध कुमार चैधरी के परिवार छाया देवी, कृष्णा देवी, प्रंयका देवी के घरो में जाकर मिले तथा उनकी समस्या की जानकरी प्राप्त किये उनके समस्या को देखते हुए तुरंत विधवा पेंशन एवं राशन कार्ड बनाने हेतु कार्य आरंभ किया गया।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ