सत्ता में आने के लिए भाजपा का लार टपक रहा है :- राजद

सत्ता में आने के लिए भाजपा का लार टपक रहा है :- राजद ।


झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता से बेदखल होने के बाद आपा खो चुकी है, इसलिए  सत्ता में वापसी के लिए लार टपक  रहा है ! भाजपा एन, केन प्रकरण कर जनता द्वारा  चुनी हुई  स्थिर सरकार को एक साजिश के तहत अस्थिर करना चाहती है ,भाजपा के इस सपने को यूपीए गठबंधन कभी पुरा होने नहीं देगी! भाजपा का यही चाल चरित्र व निति है लोकतांत्रिक तरीके से बनी सरकार को  अस्थिर कर सत्ता पर काबिज होना चाहती है! झारखंड में हो रहे उपचुनाव के समय में ही  प्रदेश अध्यक्ष दिपक प्रकाश,पुर्व मुख्यमंत्री बबुलाल मरान्डी व सांसद निशिकान्त दुबे  जी का बयान आया था की  चुनाव जितने के बाद भाजपा की सरकार बनेगी ,उसी समय से जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही है जिसे किसी भी हाल में यूपीए गठबंधन सफल होने नहीं देगा!

         डॉ कुमार ने कहा यह बहुत बड़ी गहरी साजिश है इस प्रकरण में पकड़ें गये व्यक्तियों से कड़ाई से पुछ-ताछ होनी चाहिये!

प्रदेश राजद माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मांग करती है इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाय तथा इस  साजिश में जो लोग भी सामील है  उसे कठोर से कठोर सजा दिलाई जाय ताकि दिन में हसीन सपने देखने वालों को पत्ता चले की गैर कानुनी कार्य करने पर क्या होता है!

               


By Madhu Sinha


Related Link : -

     


      

   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ