मुख्यमंत्री के क्षेत्र में दुष्कर्मियों का मनोबल बढ़ा--दीपक प्रकाश।
दुष्कर्म की पुनरावृत्ति से राज्य हो रहा शर्मशार।
श्री प्रकाश बीती रात साहेबगंज जिलान्तर्गत बड़हरवा में एक आदिवासी युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस जिले से मुख्यमंत्री स्वयं प्रतिनिधि चुनकर आये हों,वहां बार बार बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं होना राज्य की गिरती विधि व्यवस्था को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों, बलात्कारियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा। अपराधियों को पुलिस प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।
उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्षों में ही राज्य में हुई 2300 से अधिक बलात्कार की घटनाओं ने राज्य को शर्मशार किया है।
उन्होंने राज्य सरकार से घटना में संलग्न अपराधियों पर अविलंब कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ